फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   From tomorrow taxi-zeep will be on road

आज से पहाड़ में सशर्त चलेंगी जीप-टैक्सी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
From tomorrow taxi-zeep will be on road
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। चंपावत जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में मंगलवार से जीप-टैक्सियों का संचालन हो सकेगा, मगर मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में इसकी इजाजत नहीं दी गई है। सोमवार को डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने इसके आदेश जारी किए हैं। वाहन संचालन की ये अनुमति सशर्त दी गई है। वहीं नेपाल सीमा से लगे मैदानी क्षेत्रों की कोरोना के मद्देनजर संवेदनशीलता के चलते अनुमति नहीं दी गई है। जारी आदेश में टैक्सी व जीप में क्षमता के 50 प्रतिशत सवारी ही बिठाई जा सकेगी। ड्राइवर वाली लाइन में सवारी बैठाए जाने पर मनाही है। ड्राइवर और यात्रियों के बीच किसी तरह के संक्रमण से बचने के लिए पर्दा लगाने की हिदायत दी गई है। एआरटीओ रश्मि भट्ट को टैक्सी यूनियनों से वार्ता कर यात्री किराये को नए सिरे से निर्धारित करने को कहा गया है। डीएम पांडेय ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। टैक्सी-जीपों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed