{"_id":"be1f4984901a8b980d3261b5eea9af21","slug":"freezing-falling-heavily-on-the-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की सर्दी पड़ रही बुजुर्गों पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की सर्दी पड़ रही बुजुर्गों पर भारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 25 Dec 2015 09:56 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, जो बुजुर्गों पर भारी पड़ रही है। इन दिनों अस्पतालों में आने वाले रोगियों में अधिक उम्र के लोगों की संख्या अधिक है। सांस और फेफड़े से संबंधित रोगियों को अधिक परेशानी होती है। उन्हें ठंड से बचाव से लेकर कई अन्य सावधानी बरतने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
शुक्रवार को चंपावत का अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 0 डिग्री सेल्सियस था। मौसम का यह मिजाज 55 साल से अधिक उम्र वालों को सबसे ज्यादा परेशान कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस वक्त अस्पताल में मौसम से पीड़ित रोगी अधिक आ रहे हैं। ठंड का ये मौसम अस्थमा, सांस और हृदय रोग से ग्रस्त लोगों के लिए सबसे अधिक कष्टकारी है। साथ ही प्रतिरोधात्मक क्षमता कम होने की वजह से छोटे बच्चों को भी मौसम से होने वाले नुकसान से जरूरी है। वहीं मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ में आने वालों को जलवायु में परिवर्तन की वजह से एलर्जी की दिक्कत होती है, इससे बचने के लिए ठंड से बचाव के सभी जरूरी उपाय किए जाएं।
विज्ञापन
सर्दियों में सांस, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों की परेशानी अधिक बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए एहतियाती कदम जरूरी है। ठंड से बचने के लिए खुले में न घूमे, गला बंद रखने के साथ ही पूरे शरीर को ढककर रख खुद को गरम रखें। साथ ही खानपान में भी गरम तासीर वाला भोजन करें। स्नायुतंत्र को ठीक रखने के लिए चाय और काफी का प्रयोग करें। -डा.आरके जोशी, संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन