{"_id":"155b50e4cc7c8a25e9c1c2b5dfea361b","slug":"free-training-with-the-achieved-success-path-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री प्रशिक्षण से हासिल करो सफलता की डगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्री प्रशिक्षण से हासिल करो सफलता की डगर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 24 Dec 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक रूप से उपेक्षित और पिछड़े वर्ग के लिए ये एक सुनहरा मौका है। इस वर्ग के युवक-युवतियां निशुल्क प्रशिक्षण के जरिए समूह ग की कामयाबी की राह पर बढ़ सकते हैं। सेवायोजन विभाग का शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र जनवरी 2016 से इस ट्रेनिंग को शुरू कर रहा है। प्रशिक्षण छह माह तक चलेगा।
विज्ञापन
समूह ग की परीक्षा की तैयारी के लिए अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को छह माह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को समूह ग की परीक्षा पैटर्न पर सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी के अलावा कंप्यूटर टाइपिंग से संबंधित प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभा जैन ने बताया कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चंपावत में कुल 36 अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण पाने का मौका मिलेगा। इसके लिए 7 जनवरी तक जिला सेवायोजन कार्यालय में मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र, जाति, स्थायी निवास प्रमाणपत्र के अलावा जिला सेवायोजन कार्यालय का पंजीकरण कार्ड और दो फोटो जमा करने होंगे। 18 से 30 वर्ष के इंटरमीडिएट की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ये प्रशिक्षण समूह ग के अलावा कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं के लिए भी फायदेमंद है।
विज्ञापन
अब तक 9 युवकों को मिली नौकरी
चंपावत जिले में बेरोजगारों की संख्या 23 हजार से अधिक हैं। इंटरमीडिएट एवं उससे ऊपर के एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के 5052 युवक-युवतियां सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत हैं, इनमें से एससी वर्ग के 3330, एसटी के 29 और ओबीसी वर्ग के 1693 अभ्यर्थी हैं। करीब एक दशक से चल रही निशुल्क प्रशिक्षण योजना से जिले से 9 युवक समूह ग और दूसरी नौकरियों में चयनित हो चुके हैं।