फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fraud in Tankpur

कैमुना सोसायटी के एमडी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fraud in Tankpur
टनकपुर (चंपावत)। कैमुना क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी के एमडी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। सोसायटी की स्थानीय शाखा के प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने यह केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि एफडी और आरडी के नाम पर ग्राहकों से लाखों रुपये हड़पे गए हैं। पुलिस को सौंपी तहरीर में विष्णुपुरी वार्ड 11 निवासी शाखा प्रबंधक कैलाश चंद्र ने बताया कि सोसायटी के सेक्टर एच ऐश्वर्य प्लाजा अलीगंज लखनऊ निवासी एमडी प्रदीप कुमार आस्थान ने वर्ष 2013 से आरडी और एफडी खोलने के साथ लोन सुविधा दी थी, लेकिन अब सोसायटी ने कई ग्राहकों के रुपये नहीं लौटाए। आरोप है कि एमडी ने धोखाधड़ी कर लोगों का लाखों रुपये हड़प लिया है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर आरोपी एमडी के खिलाफ आईपीसी धारा 420 और 409 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed