{"_id":"57e8084f4f1c1bb723573a2b","slug":"fourth-president-mahesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के चौथी बार अध्यक्ष बने महेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के चौथी बार अध्यक्ष बने महेश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
चौथी बार अध्यक्ष बने महेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। महेश चंद्र चौड़ाकोटी को लगातार चौथी बार संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बाद में हुई बैठक में संगठन ने उड़ी हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। इस संबंध में भारत सरकार को पत्र भी भेजा गया है।
विज्ञापन
संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय केशव दत्त जोशी के नाम पर टनकपुर औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का नामकरण करने की मांग की। 13 अक्तूबर को होने वाले प्रांतीय सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। सम्मेलन के दौरान नई प्रांतीय कार्यकारिणी भी गठित की जाएगी।
विज्ञापन
सेनानी संगठन की जिला इकाई का गठन किया गया। चंद्रमोहन जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहन चंद्र जोशी व गोविंद जोशी उपाध्यक्ष, डॉ.जनक चंद महासचिव, लक्ष्मी दत्त शर्मा कोषाध्यक्ष, कमल बसेड़ा सचिव, गुमान सिंह प्रथोली संयुक्त सचिव, चक्रपाणि ओली मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
पूरन चंद्र उप्रेती को मुख्य संरक्षक, पूर्व राज्य मंत्री एचआर बहुगुणा संरक्षक बनाए गए। इसके अलावा दिवान सिंह राणा, बृजमोहन चौड़ाकोटी, श्याम दत्त जोशी, सावित्री घिड़ियाल, विद्या जोशी, विपिन जोशी और भगवत धौनी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।