{"_id":"5b09ad814f1c1b896e8b4cf1","slug":"four-students-in-high-school-and-two-students-in-intermediate-merit","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में चार व इंटरमीडिएट में दो छात्र मेरिट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में चार व इंटरमीडिएट में दो छात्र मेरिट में
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Sun, 27 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद चंपावत में खुशी जताती छात्र छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड की बोर्ड परीक्षा में इस बार चंपावत जिले ने शानदार प्रदर्शन किया है। अच्छे नतीजे से छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (वीवीएमआईसी) लोहाघाट व चंपावत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। प्रदेश में मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले सभी छह छात्र-छात्राएं इन्हीं दो विद्यालयों के हैं। इंटरमीडिएट में छात्रा ने न केवल जिला टॉप किया है, बल्कि प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 14वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा एक छात्र ने भी मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। जबकि पिछली बार एक भी छात्र प्रदेश की मेरिट लिस्ट में नहीं आ सका था। वहीं हाईस्कूल में भी तीन छात्र व एक छात्रा ने मेरिट सूची में स्थान पाया। अलबत्ता जिले में पास होने वालों में हाईस्कूल में इजाफा हुआ है। जबकि इंटरमीडिएट में पास होने वालों की संख्या में कमी हुई है।
इंटरमीडिएट में वीवीएमआईसी लोहाघाट की कोमल देव ने 94.20 प्रतिशत के साथ प्रदेश में 14वां स्थान हासिल किया। जबकि इसी विद्यालय के अमित सिंह ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में 20 वां स्थान प्राप्त किया। जबकि हाइस्कूल बोर्ड में वीवीएमआईसी लोहाघाट के भूपेंद्र सिंह ने 97 प्रतिशत नंबरों के साथ प्रदेश में छठवां स्थान मिला। जबकि 95.60 प्रतिशत नंबरों के साथ निधि महर ने प्रदेश में 13वां तथा अभिषेक मेहता और दीपांशु जोशी ने 95.40 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में 14 वां नंबर पाया।
मुख्य शिक्षाधिकारी (सीईओ) आरसी पुरोहित ने बताया कि इस बार हाईस्कूल में 4634 में से 3678 (80.40 प्रतिशत) और इंटरमीडिएट में 4036 अभ्यर्थियों में से 3378 (83.80 प्रतिशत) अभ्यर्थी पास हुए। हाईस्कूल में पिछले साल की अपेक्षा 3.18 प्रतिशत ज्यादा, तो इंटरमीडिएट में गत वर्ष की अपेक्षा 2.50 प्रतिशत कम विद्यार्थी पास हुए हैं। पास होने वालों में छात्राओं का प्रतिशत अधिक रहा। हाईस्कूल में 1000 और इंटरमीडिएट में 678 अभ्यर्थी प्रथम श्रेणी पास हुए हैं।
विज्ञापन
दूरदराज के कई स्कूलों के शत-प्रतिशत नतीजे
चंपावत जिले में दूरदराज के कई स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सल्ली हाईस्कूल, धौन जीआईसी सहित कई स्कूलों में शत-प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए। सल्ली हाईस्कूल के अभिभावक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष पूरन सिंह रावत ने बताया कि यहां सभी 12 छात्र पास हुए। इनमें से 8 प्रथम रहे। जबकि यहां एक शिक्षक की व्यवस्था अभिभावक कोष से की गई है। शिक्षक मोहन जोशी ने बताया कि धौन जीआईसी में इंटर में सभी 53 और हाईस्कूल में सभी 27 अभ्यर्थी पास हुए। यहां के अभिभावकों ने उम्दा नतीजों को छात्रों की मेहनत और विद्यालय स्टाफ के प्रयास बताए।
चंपावत जिले का परीक्षा परिणाम प्रतिशत में
वर्ष हाइस्कूल इंटरमीडिएट
2015 72.50 68.97
2016 77.81 86.79
2017 77.22 86.30
2018 80.40 83.80
चंपावत जिले की इंटरमीडिएट की उत्तराखंड बोर्ड मेरिट लिस्ट
नाम स्कूल का नाम प्रतिशत
1-कुमारी कोमल देव विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट 94.20
2.अमित सिंह विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत 93.00
3.हर्षित पांडेय विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत 89.60
4.दीपक जोशी विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत 88.60
5.धीरज कुमार विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत 88.40
6.पवन पांडेय विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत 85.60
7.नीमा अधिकारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, काकड़ 85.00
8.रेनु बोहरा राजकीय इंटर कॉलेज, बाराकोट 84.80
9.राकेश सिंह विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत 84.20
10. भूपेश खर्कवाल विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत 83.60
11.गिरीश राम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत 83.60
चंपावत जिले की हाईस्कूल की उत्तराखंड बोर्ड मेरिट लिस्ट
नाम स्कूल का नाम प्रतिशत
1.भूपेंद्र सिंह कुलयाल विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट 97.00
2.निधि महरा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट 95.60
3.अभिषेक मेहता विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट 95.40
4.दीपांशु जोशी विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहाघाट 95.40
5.हर्षिता पंत राजकीय इंटर कॉलेज, पुलहिंडोला 90.80
6.प्रिया सेठी विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत 90.80
7.अखिलेश कुमार विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत 90.80
8.अजय जोशी विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत 90.60
9.निहारिका पांडेय विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत 89.80
10.देवेश भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत 89.00
11.अमन बोहरा विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत 88.80
12.सौम्या पांडेय विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चंपावत 83.60