{"_id":"663bb3fbbcd77e11dc0baf65","slug":"four-posts-of-assistant-social-welfare-officer-vacant-in-the-district-champawat-news-c-229-1-cpt1001-108078-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिले में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के चार पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिले में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के चार पद रिक्त
Wed, 08 May 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 08 May 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला समाज कल्याण विभाग में सहायक समाज कल्याण अधिकारी के स्वीकृत चार पद रिक्त चल रहे हैं। विगत माह एकमात्र सहायक समाज कल्याण अधिकारी सेवानिवृत हो गए थे। उनके स्थान पर किसी की तैनाती नहीं हुई है।
मुख्यमंत्री की विधानसभा होने के बावजूद जिले का समाज कल्याण विभाग स्टाफ की कमी से जूझ रहा है। समाज कल्याण की ओर से पेंशन सहित छात्रवृति जैसी जनोपयोगी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है। स्टाफ की कमी के चलते समाज कल्याण को कई विभागीय समेत सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि विभाग की ओर से कार्यालय स्टाफ सहित फील्ड स्टाफ की कमी को लेकर निदेशालय स्तर पर पत्राचार किया गया है। जिले में सृजित चार में से एक पर सहायक समाज कल्याण अधिकारी की सेवानिवृत के बाद पद रिक्त हो गया है। संवाद