{"_id":"636d3491d2122e54833d9ced","slug":"four-lane-road-to-be-built-soon-for-dry-port-tanakpur-news-hld4815762134","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indo-Nepal Border: नेपाली सूखा बंदरगाह के लिए जल्द बनेगी फोरलेन सड़क, एजेंसी ने एनएचएआई को हस्तांतरित की भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indo-Nepal Border: नेपाली सूखा बंदरगाह के लिए जल्द बनेगी फोरलेन सड़क, एजेंसी ने एनएचएआई को हस्तांतरित की भूमि
Fri, 11 Nov 2022 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बनबसा (चंपावत)
संवाद न्यूज एजेंसी, बनबसा (चंपावत)
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 12:00 AM IST
सार
चंपावत प्रशासन के अलावा एनएचएआई के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बनबसा पहुंचकर जगबूढ़ा पुल से गढ़ीगोठ होते हुए नेपाल सीमा तक बनने वाली सड़क के लिए भूमि का हस्तांतरण किया।
विज्ञापन
बनबसा में ड्रायपोर्ट तक बनने वाली सड़क को लेकर एनएचएआई की मशीने मौके पर पहुंची, जहां चल रहा मृदा प?
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनबसा से लगी भारत-नेपाल सीमा पर बनने वाले नेपाली सूखा बंदरगाह (ड्राइपोर्ट) तक पहुंचाने वाली फोरलेन सड़क का निर्माण जल्द होने की उम्मीद है। सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी एनएचएआई को बृहस्पतिवार को विधिवत भूमि हस्तांतरित कर दी गई है। उधर एनएचएआई ने सड़क निर्माण को लेकर मिट्टी का परीक्षण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
चंपावत प्रशासन के अलावा एनएचएआई के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बनबसा पहुंचकर जगबूढ़ा पुल से गढ़ीगोठ होते हुए नेपाल सीमा तक बनने वाली सड़क के लिए भूमि का हस्तांतरण किया। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि एनएचएआई को 7.28 हेक्टेयर भूमि आवंटित कर दी गई है। एनएचएआई की डिप्टी मैनेजर मीनू ने बताया कि भूमि हस्तांतरित होने के बाद अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। सड़क निर्माण को लेकर विधिवत ठेका हो चुका है।
विज्ञापन
ठेकेदार ने सड़क निर्माण को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क निर्माण से पहले मृदा परीक्षण (मिट्टी का परीक्षण) शुरू हो गया है। बता दें कि बनबसा के जगबूढ़ा पुल के निकट एनएच से नेपाल सीमा तक बनने वाले सूखा बंदरगाह तक करीब 3.82 किमी लंबी फोरलेन सड़क बननी है जिसके लिए करीब 177 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। ग्रामीणों को भी मुआवजा दिया जा चुका है।
विज्ञापन