{"_id":"10811e49df85b52d5ab8bbbc6f5de4bc","slug":"four-great-schools-make-february-lacquered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श स्कूलों में चार फरवरी तक कर लें रंग-रोगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श स्कूलों में चार फरवरी तक कर लें रंग-रोगन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Thu, 28 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के चारों ब्लॉक के चयनित 12 आदर्श स्कूलों के लिए 50-50 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं। बृहस्पतिवार को प्रभारी सीईओ दिलेर सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि इस रकम से इन आदर्श स्कूलों की चहारदीवारी में रंग-रोगन किया जाएगा। रंग-रोगन के इस काम को चार फरवरी तक पूरा करने को कहा गया।
विज्ञापन
इन स्कूलों के शैक्षिक स्तर को बेहतर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के उप शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में डीईओ (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यनारायण, पाटी के बीईओ रंजीत नेगी, चंपावत के उप शिक्षाधिकारी अंशुल बिष्ट, पाटी के मनीष बिष्ट, पुष्पा वर्मा, हरेंद्र साह, रवींद्र पांडेय के अलावा संबंधित क्षेत्र के समन्वयक मौजूद थे। चंपावत जिले के आदर्श स्कूलों में मंच, नरसिंह डांडा, मानाढुंगा, लोहाघाट, पोखरी, गागर, चामी, कामाज्यूला प्राथमिक स्कूल तथा जूनियर हाईस्कूलों में महात्मा गांधी जूहा. टनकपुर, पउ, कानकोट और इजड़ा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन