{"_id":"58878b4e4f1c1bbb7ecf5185","slug":"four-days-without-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियूरी के चौड़ा तोक में चार दिनों से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दियूरी के चौड़ा तोक में चार दिनों से बिजली गुल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
शिअद का चुनावी घोषणापत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के अमोड़ी क्षेत्र की दियूरी ग्राम पंचायत के चौड़ा तोक में चार दिनों से बिजली सेवा बाधित है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष भैरवराज के नेतृत्व में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंप बिजली सेवा सुचारु करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना विभागीय अधिकारियों और संबंधित लाइनमैन को दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लाइनमैन फोन पर कई तरह के बहाने बना देते हैं। रात में बिजली न रहने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द बिजली सेवा बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन