फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Foundation stone laying and inauguration of two schemes worth Rs 23.45 crore in Champawat

Champawat News: चंपावत में 23.45 करोड़ की दो योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण

Sun, 10 Mar 2024 09:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 10 Mar 2024 09:27 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laying and inauguration of two schemes worth Rs 23.45 crore in Champawat
चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 23.45 करोड़ की लागत से मां बाराही धाम देवीधुरा में मानसखंड मंदिर माला मिशन योजना के तहत विकास कार्यों का शिलान्यास और लोहाघाट स्टेडियम का लोकार्पण किया। सीएम ने देहराूदन से वर्चुअली चंपावत जिले की दो विकास योजनाओं के सहित प्रदेश में 8275.51 करोड़ की लागत से 17 विभागों की 122 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन

सीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जा रहा है उनके शिलापट लगाकर शीघ्र कार्य करें। सीडीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि सीएम ने वर्चुअली चंपावत जिले के मंदिर माला मिशन के तहत मां बाराही धाम देवीधुरा में 12.53 करोड़ की लागत से शिलान्यास और लोहाघाट स्टेडियम में 10.92 करोड़ की लागत से निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया है। इस दौरान जिला सभागार में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, बाराकोट विनीता फर्त्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, मोहित पाठक, कैलाश अधिकारी, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed