फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Former Zilla Panchayat President's Facebook ID Hacked

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की फेसबुक आईडी हैक कर रुपये ऐंठने की कोशिश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Former Zilla Panchayat President's Facebook ID Hacked
लोहाघाट (चंपावत)। साइबर ठगों ने चंपावत के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की फेसबुक आईडी को हैक कर रुपये ऐंठने का प्रयास किया। अलबत्ता ठगों की मंशा इससे पहले कामयाब होती, उन्हें आईडी हैक होने की भनक लग गई। पूर्व अध्यक्ष ने पूरे मामले की पुलिस को जानकारी देते हुए ठगों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से हैक की जा चुकी फेसबुक आईडी से आने वाले संदेशों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
विज्ञापन

मंगलवार को साइबर ठगों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी की फोटो लगाकर उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर हैक कर ली। ठगों ने तुरंत ही कई आईडी में संदेश भेजकर रुपये भी मांगे। इस संदेश से हैरत में आए कई लोगों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष से संपर्क साधा और पूरे प्रकरण की जानकारी दी। बुधवार को उन्होंने इसे लेकर थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। दरोगा हरीश प्रसाद को जांच अधिकारी बनाया गया है। बता दें कि इससे पूर्व इसी साल चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी सहित कई अन्य हस्तियों की भी फेसबुक आईडी हैक की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed