{"_id":"704a70c0c76d64595ac8d53b7f7c4248","slug":"former-soldiers-in-party-meetings-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक विधवाओं की पुत्री के विवाह को मिलेंगे एक लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक विधवाओं की पुत्री के विवाह को मिलेंगे एक लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी में पूर्व फौजियों की बैठक में सैनिक कल्याण पुनर्वास विभाग की ओर से दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारियां दी गई। जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास अधिकारी कार्यालय की ओर से आए कै.राजेंद्र सिंह देव ने कहा कि वे अनिवार्य रूप से सैनिक कल्याण कार्यालय में अपना नाम पंजीकरण कराकर शासन की सुविधाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब सैनिक विधवाओं की पुत्री की शादी के लिए एक लाख रुपये दिए जा रहे हैं। इसी प्रकार सैनिकों एवं उनके आश्रितों के बच्चों को पढ़ाई के लिए भी विभिन्न स्तरों में अलग-अलग छात्रवृत्तियां दी जा रही हैं तथा पूर्व फौजियों को अपना कारोबार स्थापित करने केे लिए कम ब्याज दर में कर्ज भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सैनिक लीग के ब्लॉक अध्यक्ष सूबेदार तेज सिंह बिष्ट ने पूर्व फौजियों और वीरांगनाओं की समस्याओं को रखा। उनका कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी के अभाव में पूर्व सैनिक शासकीय सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इस दौरान कै.चन गिरि, सुरेंद्र सिंह, हयात सिंह, श्याम सिंह, शांति देवी, सरोजनी देवी, जगदीश चंद्र, देवकी देवी, जोध सिंह आदि थे।
विज्ञापन