फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forest reserve recruitment process vocal BJP

वन आरक्षी भर्ती प्रक्रिया पर भाजपाई मुखर

Thu, 17 Dec 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 17 Dec 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन

वन आरक्षी की भर्ती में धांधली का आरोप लगाते हुए भाजपाई मुखर हो गए हैं। बृहस्पतिवार को पार्टी जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोटर स्टेशन रोड पर विधायक हेमेश खर्कवाल का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि छात्रों और कई संगठनों द्वारा परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद सत्ता पक्ष के विधायक ने कोई कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन


नवंबर में चंपावत डिवीजन के तहत 12 वन आरक्षी की भर्ती की गई थी। परीक्षा में 787 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। चंपावत छात्रसंघ सहित कई संगठनों ने परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए बेरोजगारों के साथ छलावा बताया था। इसके अलावा बीजेपी ने आरोप लगाया कि मौजूदा वित्त वर्ष में विधायक निधि से एक भी रुपया विकास कार्यों पर खर्च नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, मुकेश कलखुड़िया, मोहन अधिकारी, एनडी गड़कोटी, उमेश जोशी, मोहन भट्ट, दीपक तिवारी, दीपक रैंसवाल, नीरज खर्कवाल, नवीन जोशी, सूरज पाठक, विवेक बिष्ट, गिरीश जोशी, मनोज तड़ागी, राजू उप्रेती, सुरेश जोशी, रामदत्त जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन आरक्षी भर्ती की जांच उत्तरी कुमाऊं के वन संरक्षक से कराने के आदेश दिए गए हैं। विधायक निधि पांच साल के लिए है। गांव में लोगों की जरूरतों के मद्देनजर योजनाओं का चयन किया जा रहा है। समय रहते इसका क्षेत्र हित में उपयोग किया जाएगा। -हेमेश खर्कवाल, विधायक, चंपावत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed