फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forest Fire in Champawat

भुमलाई के जंगल में लगी आग बुझाने में झुलसे दमकल कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Champawat
भुमलाई के जंगल में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र के भुमलाई के जंगल में लगी भीषण आग में करीब डेढ़ हेक्टेयर से अधिक वन संपदा जल गई। दमकल कर्मियों और वन कर्मियों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

भुमलाई के जंगल में मंगलवार शाम भीषण आग लग गई। तेज हवा के झोंकों के साथ जंगल में आग भड़क गई। आग के गांव की ओर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंचे दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे। इस कवायद में दो दमकल कर्मी मामूली रूप से झुलस गए। कर्मियों ने जंगल में फायर लाइन काटकर आग रोकी। दमकल टीम में अमरदीप राणा, प्रमोद कुमार, भरत सिंह बोहरा, गौरव कुमार शामिल थे। रेंजर दीप जोशी ने बताया कि जंगल में लगी आग को काबू कर लिया गया है। चंपावत वन प्रभाग में इस साल आग की तीन दर्जन से अधिक घटनाओं में बहुमूल्य वन संपदा जल गई है। मशक्कत के बाद अधिकांश स्थानों पर आग पर काबू पाया जा रहा है।
विज्ञापन

वन विभाग ने की आग से वनों को बचाने की अपील
चंपावत। जिले में लगातार हो आग की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग की टीम ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से आग को वन से बचाने की अपील की है। बताया कि जंगलों की आग से पर्यावरण समेत पानी के स्रोतों सहित अनमोल वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। विभाग के कर्मचारियों ने लोगों को जागरूक किया। कहा कि अगर कोई व्यक्ति आग लगाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से निपटने से त्वरित प्रतिक्रिया दलों का गठन
चंपावत। जंगल की आग रोकने के लिए जिले में सभी एसडीएम की अध्यक्षता में वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, राजस्व, ग्राम विकास, वन सरपंचों की संयुक्त त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) का गठन किया है। यह दल किसी भी सूचना मिलते ही अपने क्षेत्र के स्थानीय स्वयंसेवक के साथ मिलकर आग से निपटने को प्रभावी कार्यवाही करेगी। आग की रोकथाम के लिए यह दल आम जनता को भी जागरूक करेगा। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि जूम मीटिंग से समस्त ग्राम प्रधानों, वन पंचायत सरपंचों के साथ बैठक कर आवश्यक कार्यवाही करें।

आग लगने की अधिकतर घटनाएं वन पंचायतों में हो रहीं हैं। इसमें वन कर्मियों को दूर-दूर तक आग बुझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। वन कर्मी देर रात जंगलों से घर पहुंच रहे हैं। सभी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर वन विभाग की टीम का सहयोग करने की अपील की जा रही है। - आरसी कांडपाल, डीएफओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed