फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Forest Department will plant 88 thousand trees on the empty land of Sharda Range

शारदा रेंज की 88 हेक्टेयर खाली भूमि पर लगाए जाएंगे 88 हजार पेड़: डीएफओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Forest Department will plant 88 thousand trees on the empty land of Sharda Range
शारदा रेंज के गुलियापानी में पौध लगाते डीएफओ कुंदन कुमार। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। वन विभाग इस बार हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज में 88 हेक्टेयर क्षेत्रफल में विभिन्न प्रजातियों के 88 हजार पौधे लगाएगा। शारदा रेंज के जंगलों का निरीक्षण करने आए डीएफओ कुंदन कुमार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने उत्तरी गुलियापानी वीट में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाकर इस अभियान का शुभारंभ कर छीनी कंपार्टमेंट में पौधशाला बनाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शारदा रेंज पहुंचे डीएफओ ने पहले शारदा में डाउन स्ट्रीम का निरीक्षण कर नदी के खनन क्षेत्र, शारदा टापूू और जंगल का जायजा लिया और फिर उत्तरी गुलियापानी वीट के जंगल पहुंचे, जहां उन्होंने शीशम, खैर, आंवला, बहेड़ा, जामुन आदि प्रजाति के पौधे लगाकर वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की। डीएफओ ने कहा कि विभाग का लक्ष्य शारदा रेंज में खाली पड़ी 88 हेक्टेयर भूमि पर 88 हजार वृक्ष लगाना है। उन्होंने बताया कि इनमें अलग-अलग प्रजाति के पेड़ों के जंगल विकसित किए जाएंगे। जिसमें इमारती महत्व के वृक्षों के अलावा औषधीय महत्व के वृक्ष भी शामिल होंगे। इस मौके पर एसडीओ रामकृष्ण मौर्य, रेंजर महेश सिंह बिष्ट, वन रक्षक भुवन जोशी आदि वन कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed