फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Footwall

टनकपुर स्टेडियम में शुरू हुआ फुटबॉल का महासंग्राम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Footwall
मां पूर्णागिरि फुटबॉल ट्रॉफी चैंपियनशिप के उद्घाट मैच में भीड़ी टीमों के खिलाड़ियों के साथ विधा - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर के स्टेडियम मैदान में मंगलवार से फुटबॉल का महासंग्राम मां पूर्णागिरि ट्रॉफी फुटबॉल चैंपियनशिप शुरू हो गई है। छोलिया नृत्य की प्रस्तुति के बीच मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने खेल को जीवन का अहम हिस्सा बताते हुए खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में हर स्तर पर मदद का भरोसा दिया है। धनगढ़ी (नेपाल) और हल्द्वानी के बीच हुए उद्घाटन मैच में नेपाल ने हल्द्वानी को 7-1 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया है।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि स्पोर्ट्स कमेटी की ओर से शुरू हुए फुटबॉल का महासंग्राम देखने को खेल प्रेमी दर्शकों में खासा उत्साह नजर आया। मुख्य अतिथि विधायक गहतोड़ी के मैदान में पहुंचते ही छोलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति पर दर्शक झूमने लगे। विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय किया। राष्ट्रगान बजते ही मैदान में मौजूद खिलाड़ी और दर्शकों ने राष्ट्रप्रेम की झलक पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनगढ़ी और हल्द्वानी की टीम के बीच उद्घाटन मुकाबला शुरू होते ही दर्शक रोमांचित हो उठे। नेपाल की टीम ने मैच की शुरूआत से ही चढ़कर खेला और मैच के शुरूआती डेढ़ मिनट के खेल में ही नेपाल के बनी राम ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद नेपाल की टीम ने एक के बाद एक लगातार सात गोल किए।
जबकि मैच के अंतिम क्षणों में हल्द्वानी के राकेश ने टीम के लिए पहला गोल दागकर हार के अंतर को कम किया। नेपाल की ओर से बनी राम ने तीन और किरन, मनी राम, राम सिंह, अशोक चौधरी ने एक-एक गोल कर टीम को जीत दिलाई। मैच के रेफरी बिंदर सिंह और लाइन मैन की जिम्मेदारी गोपाल सिंह और बीएस नेगी ने निभाई। सतीश जोशी और नरेंद्र पंत और ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया।

उद्घाटन में ये लोग थे मौजूद
एसडीएम दयानंद सरस्वती की अध्यक्षता में हुए उद्घाटन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, आयोजन कमेटी के सचिव गौरव खोलिया, सीओ विपिन चंद्र पंत, कोतवाल धीरेंद्र कुमार, सरदार जसवंत सिंह उर्फ बब्बू, केजीबीवि की वार्डन प्रेमा ठाकुर, लक्ष्मण पाटनी, संजय साह, हरीश चंद राजा, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश भट्ट, मंडी समिति पूर्व अध्यक्ष हरीश भट्ट, राजू रावत, विनोद बिष्ट, बबलू गहतोड़ी, निगम गुप्ता, दिलीप राय, मुकेश जोशी, सुभाष गहतोड़ी, रविंद्र महर, प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed