फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Footwall

अखिल भारतीय काली कुमाऊं फुटबॉल प्रतियोगिता:अंतिम चार में पहुंचा देहरादून

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Footwall
चंपावत में चल रही अखिल भारतीय काली कुमाऊं कप फुटबॉल प्रतियोगिता में बॉल लेकर आगे बढ़ता देहरादून ? - फोटो : CHAMPAWAT
अखिल भारतीय काली कुमाऊं फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में देहरादून ने यूनाइटेड पंजाब को चार गोलों से करारी शिकस्त दी। बादलों के बीच हुए इस मुकाबले में यूनाइटेड पंजाब को खेलने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

इसका असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ा। सेमी फाइनल में देहरादून का मुकाबला शनिवार को गढ़वाल हीरोज से होगा। मुख्य अतिथि सीईओ आरसी पुरोहित और डीएसओ आरएस धामी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में देहरादून की टीम ने जोरदार खेल दिखाते हुए शुरुआत से ही दबाव बना दिया। सातवें मिनट में ही आशुतोष ने गोल कर टीम का खाता खोला। 15वें मिनट में दून के रितेश, 34वें मिनट में आशुतोष ने एक और गोल कर देहरादून को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। 51वें मिनट में देहरादून के यश ने एक और गोल कर चौथा गोल दाग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार गोल खाती रही पंजाब यूनाइटेड की टीम ने लगातार आक्रमण कर गोल करने के प्रयास किए लेकिन उसके ये प्रयास कामयाब नहीं हुए। दून के आकाश व आशुतोष और पंजाब के जगरूप व शेख लाल को पीला कार्ड दिखाया गया। रेफरी वीरेंद्र बिष्ट, लाइनमैन कुंदन, मनोज और संदीप फोर्थ ऑफिशियल रहे।
आंखों देखा हाल अशोक वर्मा और रघुराज देउपा ने सुनाया। आयोजक सी-हॉक के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल ने बताया कि शुक्रवार को पहला सेमी फाइनल वाराणसी और मंथन क्लब दिल्ली के बीच होगा।

प्रतियोगिता में ये रहे मौजूद
एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, उत्तराखंड फुटबॉल फैडरेशन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद मेहता, पूर्व चेयरमैन प्रकाश तिवारी, शंकर पांडेय, डॉ.महेश ढेक, संजय साह, जितेंद्र साह, देवीलाल वर्मा, डॉ.भुवन जोशी, रवींद्र तड़ागी, मनोज देउपा, महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोहरा, विकास साह, दिनेश पांडेय, डॉ.यशवंत बोहरा, गिरीश राय, गिरीश जोशी, मुकेश वर्मा, रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी, विक्की चौधरी, चंदन अधिकारी, बीएन उपाध्याय, मुन्ना राय, हरीश चौधरी, जगदीश अधिकारी, बबलू बिष्ट, अशोक जोशी, सुनील गड़कोटी, गणेश महराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed