{"_id":"5973b60b4f1c1bcf448b45f5","slug":"footballers-selected","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी ने किशोर फुटबालरों का चयन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी ने किशोर फुटबालरों का चयन किया
अमर उजाला ब्यूरो, बनबसा (चंपावत)।
Updated Sun, 23 Jul 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
फुटबालरों का चयन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी की 57वीं वाहिनी एफ कंपनी ने बनबसा में 10 बाल फुटबाल खिलाड़ियों का चयन किया। जूनियर, सीनियर वर्ग के चयनित खिलाड़ी अगले चरण में पीलीभीत में प्रस्तावित ट्रायल में खेलेंगे। फीफा और ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन (आईआईएफए) ने 11 मिलेनियम (एमएक्सएम) नाम से संयुक्त मिशन चलाया है।
विज्ञापन
इसके तहत फीफा अंडर 17 विश्वकप टूर्नामेंट के लिए प्रतिभावान फुटबाल खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के बच्चों के चयन की जिम्मेदारी एसएसबी को सौंपी गई थी। इसीलिए यहां दो दिनों तक बनबसा स्थित एसएसबी 57वीं वाहिनी एफ कंपनी में क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के फुटबाल खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
एसएसबी के डीआईजी एके दास ने यहां आकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बताया कि स्थानीय स्कूलों से जूनियर, सीनियर वर्ग में 10 बच्चे चयनित किए गए हैं, जिन्हें 26 जुलाई को पीलीभीत में होने वाले अगले चरण के ट्रायल का मौका मिलेगा। इस दौरान सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर पुष्कर चंद, डॉ. जेबी चंद, एसएसबी 57वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट अनिल कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट रूपेश कुमार, कलजी सोढ़ा आदि थे।
विज्ञापन