फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Football team wins

अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप पर आल्मामैटर का कब्जा

Mon, 31 Jul 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।  
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।   Updated Mon, 31 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Football team wins
फुटबाल टीम जीती - फोटो : अमर उजाला

चंपावत। अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता के खिताब पर आल्मामैटर स्कूल की टीम ने कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में उसने आनंद बाल विद्या मंदिर को 2-1 से हराया। जबकि अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता के अन्य मैच में नवोदय विद्यालय ने  विवेकानंद विद्यामंदिर को मात दी। 

विज्ञापन


गोरलचौड़ मैदान में अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता की खिताबी भिड़ंत आल्मामैटर और आनंद बाल विद्या मंदिर के बीच हुई। आल्मामैटर की टीम ने शुरुआत से ही अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। मैच के पहले हाफ में किंचित ढेक ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके कुछ समय बाद ही आनंद बाल विद्यामंदिर के अमन ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।
विज्ञापन


दूसरे हाफ के अंतिम क्षणों में आल्मामैटर के किंचित ढेक ने एक और गोल कर टीम को खिताब दिला दिया। अंडर-17 में जवाहर नवोदय ने विद्यामंदिर की टीम को हराया। नवोदय की तरफ से हिमांशु, संजय माहरा ने गोल किए जबकि विद्यामंदिर के योगेश ही गोल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल अधिकारी, संदीप, रोहित निर्णायक थे। सभासद नरेश जोशी, आल्मामैटर स्कूल के प्रबंधक मदन महर, शिक्षक डीसी शर्मा ने पुरस्कार बांटे। वहां प्रदीप बोरा, मंदीप ढेक, विक्की चौधरी, मुकेश वर्मा, सुनील गड़कोटी, गौरव पंत आदि थे।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed