फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Football Match in Lohaghat

चंपावत ने अल्मोड़ा को पराजित कर अगले चक्र में किया प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Football Match in Lohaghat
लोहाघाट के छमनियांचौड़ में आयोजित मंडल स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के उदघाटन में अल्मोड़ा व चंपा? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे छमनियाचौड़ स्टेडियम में मंडल स्तरीय गलचौड़ा बाबा फुटबाल कप प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मुकाबले में चंपावत ने अल्मोड़ा को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नवीन सिंह कार्की ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने मंडल स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन कराने के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच चंपावत स्पोर्ट्स क्लब और अल्मोड़ा स्पोर्ट्स क्लब की टीमों के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दोनों टीमें निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर सकी। मैच का नतीजा पेनल्टी शूट आउट के जरिये निकला। इसमें चंपावत की टीम ने चार और अल्मोड़ा की टीम ने दो गोल किए। चंपावत ने चार-दो से उद्घाटन मुकाबला जीता। आयोजन समिति के मंटू ओली ने अतिथियों का स्वागत किया। मोहित अधिकारी रेफरी रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान भुवन चौबे, मोहन ओली, योगेश ओली, सचिन ढेक, मुकुल ओली, हिमांशु राय, रितिक खर्कवाल, गौरव जोशी, नवल चतुर्वेदी, हिमांशु, मयंक ओली, विवेक ओली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed