फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Football match in lohaghat

Champawat News: लोहाघाट स्टार ने जीती फुटबाल कप सीजन-2 प्रतियोगिता

Sun, 13 Aug 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 13 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Football match in lohaghat
लोहाघाट में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में गेंद के लिए संघर्ष करते ​खिलाड़ी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी खेल मैदान में लोहाघाट फुटबाल कप सीजन-2 प्रतियोगिता में पेनल्टी शूट आउट में लोहाघाट स्टार ने चांदमारी को शिकस्त दी। निर्धारित समय तक बराबरी पर रहने के बाद टाईब्रेक से मैच का नतीजा तय हुआ। मुख्य अतिथि महेश तिवारी और दीपक जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

लोहाघाट स्टार टीम के शिवम फर्त्याल ने गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 20वें मिनट में चांदमारी के जगदीश सामंत ने गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीम एक-एक गोल की बराबरी पर थी। मैच के नतीजे के लिए निर्णायक ने पेनल्टी शूट आउट का निर्णय लिया। इसमें लोहाघाट स्टार ने तीन गोल से जीत दर्ज की। मोहित अधिकारी निर्णायक, प्रवीण ढेक, प्रियांशु बिष्ट लाइनमैन रहे। आयोजन समिति के बृजेश सिंह ढेक आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन




स्व. गोविंदी बाफिला मेमोरियल क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। स्व. गोविंदी बाफिला मेमोरियल क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में पवन कुमार और आरती जोशी ने सीनियर वर्ग का खिताब जीता। अंडर 16 वर्ग में सूरज सिंह और खुशबू जोशी ने पहला स्थान पाया। 40 से अधिक आयु वर्ग में विनोद पाठक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिव शक्ति क्लब की ओर से आयोजित क्रॉस कंट्री का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत, एसओ प्रभात कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। 16 से अधिक आयु वर्ग के बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ के पवन कुमार और बालिका वर्ग में पांखू की आरती जोशी प्रथम रहीं। अंडर 16 बालक वर्ग में पांखू के सूरज सिंह पहले और बालिकाओं में पांखू की ही खुशबू जोशी प्रथम रहे। 40 से अधिक आयु वर्ग में विनोद पाठक पहले स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को क्लब की ओर से नकद राशि और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया।


दौड़ में शामिल दिव्यांग खिलाड़ी करन को क्लब की ओर से विशेष पुरस्कार दिया गया। वहां लक्ष्मण सिंह डांगी, विक्रम सिंह धानिक, दल बहादुर बाफिला, आशा भैंसोड़ा, मंजू बाफिला, क्लब अध्यक्ष ललित पंत, उपाध्यक्ष ललित बाफिला, देवेंद्र लाल शाह आदि रहे।

लोहाघाट में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में गेंद के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। संवाद

लोहाघाट में चल रही फुटबाल प्रतियोगिता में गेंद के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed