फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Football Match in Bageshwar

स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ ने 2-0 से जीता मुकाबला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Football Match in Bageshwar
बागेश्वर में आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट के एक मैच में भिड़ते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में ऑल इंडिया नाइन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट जारी है। शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ और गोल्डन बूट शॉकर एकेडमी के बीच मैच खेला गया। मऊ की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 2-0 से मैच जीता।
विज्ञापन

मैच में शुरुआत से ही मऊ की टीम ने दबदबा बनाकर रखा। टीम की ओर से औसामा और गौरव ने एक-एक गोल दागे। गोल्डन बूट की टीम पूरे मैच के दौरान गोल नहीं कर सकी। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रायोजक मोनू कपूर और विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य दीपक खेतवाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

क्लब के सचिव कमल साह जगाती ने बताया कि रविवार को लुधियाना एफसी पंजाब और स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ के बीच मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 15 टीमें भागीदारी कर रही हैं। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद साह, नवीन लाल साह, किशन सोनी, दीपक खेतवाल, जीवन जोशी हैप्पी कपकोटी, जीवन जोशी, गोविंद बल्लभ उपाध्याय आदि मौजूद रहे। वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed