{"_id":"5faacb598ebc3e9be04ebcf1","slug":"football-in-kumaon-tanakpur-news-hld403695399","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिछवा की टीम ने जीता फुटबाल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिछवा की टीम ने जीता फुटबाल मुकाबला
विज्ञापन
बनबसा चंदनी में फुटबाल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि।
- फोटो : TANAKPUR
पिथौरागढ़। सुवाकोट में एक दिवसीय अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 10 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में लेलू ने नैनीसैनी की टीम को हराया।
सुवाकोट खेल मैदान में युवक मंगल दल की ओर से अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का फाइनल लेलू और नैनीसैनी के बीच खेला गया। पहले हाफ से दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन लेलू ने शानदार खेल दिखाते हुए दो गोल कर बढ़त बनाई। पहला हाफ 2-0 पर खत्म हुआ। दूसरे हाफ में नैनीसैनी ने वापसी की कोशिश की, लेकिन लेलू की मजबूत रक्षापंक्ति के आगे गोल नहीं कर सकी। लेलू ने तीसरा गोल कर खिताबी बढ़त बना ली। इस तरह से लेलू की टीम ने 3-0 से खिताब जीत लिया। राजेंद्र सिंह इगराल रेफरी, गौरव सतोरी, हरीश इगराल लाइनमैन रहे। विजेता और विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
फुटबाल के अगले चरण में पहुंची बिछवा की टीम
बनबसा (चंपावत)। चंदनी में आयोजित स्व. हरीश सिंह धामी स्मृति प्रीमियर लीग फुटबाल टूर्नामेंट में बिछवा की टीम ने स्टेडियम बनबसा को हरा अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि कनिष्ठ उपप्रमुख मोहन चंद राजपूत ने मैच का शुभारंभ किया। चंदनी खेल मैदान में मंगलवार को बिछवा और स्टेडियम बनबसा की टीमों के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ। बिछवा की टीम शुरू से ही स्टेडियम बनबसा पर भारी रही। बिछवा की टीम ने पहले हाफ में ही दो गोल कर बनबसा स्टेडियम पर 2-0 से बढ़त बना ली। सेकेंड हाफ में स्टेडियम बनबसा ने एक गोल उतार दिया। बिछवा की टीम ने मैच 2-1 से जीत अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच के रेफरी योगेश गुरुंग, लाइनमैन अमित बिष्ट, शिवम ज्याल थे। कमेटी पदाधिकारी सुनील चंद, विनय भंडारी, राहुल खनका, गिरधर शर्मा, प्रदीप चंद, भुवन पंत आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
फुटबॉल टीम का हुआ स्वागत
टनकपुर (चंपावत)। नानकमत्ता साहिब सेवन ए साइड फुटबॉल ट्रॉफी जीतकर लौटी कुमाऊं यूनाइटेड फुटबाल क्लब टनकपुर के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। कुमाऊं यूनाइटेड फुटबाल क्लब टनकपुर के कप्तान राहुल के अलावा जितेंद्र चंद जीतू, विकास सिंह, अजय, शिवांश, सचिन, नावेद, विक्रांत शुक्ला, हर्ष, आकाश, मुकुल, मनोज आदि का स्वागत किया गया। वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह पाटनी, रामायण प्रसाद, नरेंद्र पंत, दीपक बिष्ट, प्रधान पूनम चंद, रविंद्र महर, प्रकाश सिंह आदि ने टीम का स्वागत कर खिलाड़ियों को बधाई दी।