{"_id":"6995f49e2e115d37a707a3ae","slug":"football-almora-champawat-and-nainital-won-the-matches-champawat-news-c-229-1-shld1026-135752-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल : अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल : अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल ने जीते मैच
Wed, 18 Feb 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
कुमाऊं प्रीमियर लीग के मुकाबले में बागेश्वर के डिफेंस के भेदकर गोल करते अल्मोड़ा के खिलाड़ी।
चंपावत। नगर के स्व. दीवान सिंह लडवाल खेल मैदान में कुमाऊं प्रीमियर लीग (केपीएल) में बुधवार को तीन मुकाबले खेले गए। अल्मोड़ा ने बागेश्वर को एकतरफा मुकाबले में 4-2 से हराया। चंपावत ने पिथौरागढ़ को 2-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
कुमाऊं प्रीमियर लीग का पहला मैच अल्मोड़ा और बागेश्वर के बीच खेला गया। पहले हाफ में अल्मोड़ा ने शानदार खेल दिखाया। अर्नव के दो गोल की मदद से टीम 2-0 की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में बागेश्वर ने पलटवार किया और अभय ने दो गोल कर 2-2 की बराबरी कराई। मैच के अंतिम 15 मिनट में अल्मोड़ा तालमेल दिखाते हुए अर्नव ने दो गोल और दाग टीम को 4-2 की अजेय बढ़त दिला दी। अर्नव को प्लेयार ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच नैनीताल और यूएस नगर के बीच खेला गया। इसमें नैनीताल ने शुरुआत में दो गोल की बढ़त बनाई। यूएस नगर की टीम अंत समय तक गोल के लिए संघर्ष करती रही। नैनीताल ने 2-0 से मैच जीत लीग में दूसरा स्थान बना लिया। मैच के मुख्य अतिथि एसबीआई के प्रबंधक संजय धौनी रहे। पिथौरागढ़ और चंपावत के बीच तीसरे मैच का शुभारंभ एडीएम केएन गोस्वामी ने किया। चंपावत ने शानदार खेल दिखाया। टीम के लिए भूपेंद्र सिंह ने दो गोल किए। पिथौरागढ़ आसान मौकों को गोल में तब्दील नहीं कर सकी।
विज्ञापन
मैच के निर्णायक प्रशांत, गोपाल जोशी, मिलन क्षेत्री, दीपक रावत, सागर रावत, सुमित सिंह रहे। मैच रेफरी विशाल नेगी रहे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा ने सुनाया। केपीएल के आयोजक वीरू कालाकोटी ने बताया कि प्रतियोगिता सर्वोपरि सोशल वेलफेयर फाउंडेशन और बिठौरिया यूनाइटेड फुटबाल क्लब के सहयोग से कराई जा रही है। वहां चेयरमैन लडवाल फाउंडेशन नरेंद्र सिंह लडवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह, सभासद रोहित बिष्ट, मयूख चौधरी, डॉ. श्याम सिंह कार्की, सुधीर साह, डॉ. महेश डेक, नीरज जोशी, प्रदीप बोहरा, महेंद्र बोहरा, मुकेश टम्टा, रचित वल्दिया, कविता आदि मौजूद रहे।