फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Food Safety Division's team raid killed

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारे छापे

Wed, 24 Jun 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 24 Jun 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में कई दुकानों पर अचानक छापे मारकर खाद्य सामग्रियों का परीक्षण किया। परीक्षण के लिए तीन दुकानों से नमकीन और खाद्य तेलों के सैंपल भी लिए गए हैं। पुलिस की मदद से शहर में जहां-तहां खुली मांस की दुकानों को भी बंद कराया गया है।

विज्ञापन


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में विभाग की टीम ने पहले टनकपुर और फिर बनबसा में  दुकानों में छापे मारे। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि परचून की दुकानों में बिक रहे खाद्य सामग्रियों की जांच की गई। मिलावटी और घटिया गुणवत्ता की खाद्य सामग्री बेचने पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि टनकपुर में खाद्य तेल और नमकीन के दो सैंपल लिए गए हैं, जबकी बनबसा की दुकान से सैंपल लिए गए हैं। बाद प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका और खाद्य सुरक्षा विभाग की ज्वाइंट टीम ने बगैर लाइसेंस के अवैध तरीके से चल रही मीट की दुकानों को बंद कराया। बूचड़ खाने के मीट विक्रेताओं को साफ-सफाई और मांस को ढककर रखने की हिदायत दी गई है। कार्रवाई में तहसीलदार हरी राम आर्य, सीओ राजन सिंह रौतेला, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शेखर चंद्र जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed