{"_id":"5e5aa1c68ebc3ec7510aaa72","slug":"folk-artists-scattered-colors-in-cultural-evening-champawat-news-hld3756446167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने बिखेरे रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने बिखेरे रंग
विज्ञापन
चंपावत महोत्सव में नृत्य पेश करते दिगारी इवेंट एंड म्यूजिकल ग्रुप की टीम।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की धूम मची। लोक गायक वीके सामंत के गीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगाए, तो गोविंद दिगारी, चंद्र प्रकाश, प्रियंका राजन, सुरेश राजन के गीतों से दर्शकों को झूमने के मजबूर कर दिया। देर रात तक दर्शकों ने कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।
शुक्रवार की देर रात में आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ चंपावत की ब्लाक प्रमुख रेखा देवी और लोहाघाट की प्रमुख नेहा ढेक ने किया। हास्य कलाकार पवन पहाड़ी ने अशिक्षा और अंधविश्वास पर व्यंग किए। कुमाऊंनी गायक वीके सामंत ने गीत-यो आंखों को काजल..., थल की बजार, तू ऐ जा औ पहाड़..., से लोगों को थिरकने को मजबूर कर दिया। लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट के कलाकारों ने दल नायक भैरव दत्त राय के नेतृत्व में कुमाऊंनी, गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी गीत और नृत्य से समां बांध दिया।
गोविंद दिगारी के नेतृत्व में पिथौरागढ़ के कनालीछीना की दिगारी इवेंट एंड म्यूजिकल ग्रुप ने गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने को मजबूर किया। बेबी प्रियंका ने भी उम्दा गीत पेश किया। विवेकानंद विद्यामंदिर के छात्रों ने-तेरो लहंगा क्या भलौ छाजि रौ गीत पर दिलकश नृत्य किया। डीएवी लोहाघाट के बच्चों ने-रणसिंह बाजौ, तुतरी बाजी..., ओपीएस लोहाघाट के बच्चों ने-तेरि रंग्याली पिछौड़ी कमूं..., होली विजडम मानेश्वर के बच्चों ने-कैले बजा मुस्ली... ने उम्दा नृत्य पेश किए। सरस्वती ज्ञानदीप विद्यामंदिर लोहाघाट, जीजीआईसी चंपावत, माउंट कार्मल सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। हेमंत बिष्ट व विभु कृष्णा के संचालन में हुए कार्यक्रम में डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय, एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, शिप्रा जोशी, सीएओ राजेंद्र उप्रेती, डीएचओ एनके आर्या, डीपीओ पीएस बृजवाल, सीईओ आरसी पुरोहित, डीईओ डीएस राजपूत, सत्यनारायण, एपीडी विम्मी जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, समाजसेवी नरेंद्र लडवाल, चाय बोर्ड प्रबंधक डेसमेंड बर्कबेक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
फैंसी ड्रेस में संस्कृति और मेहंदी में प्रीति नंबर वन
चंपावत। चंपावत महोत्सव के दूसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। छह से 10 वर्ष आयु वर्ग की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में उदयन इंटरनेशनल स्कूल की संस्कृति, निकिता, सुहानी, शिक्षा, स्कूली बच्चों की मेहंदी प्रतियोगिता में यूनिवर्सल स्कूल की प्रीति बोहरा, माही अधिकारी व एबीसी अल्मामेटर स्कूल की अंजलि बिष्ट पहले तीन स्थानों पर रही। कॉलेज स्तर की मेहंदी प्रतियोगिता में पाटी की निशा मेहता, चंपावत की स्वाति गोरखा तथा बीएड कॉलेज चंपावत की रंजना विश्वकर्मा पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही।
रंगोली प्रतियोगिता ओपन वर्ग में सविता गोस्वामी, सुमन बोहरा, जागृति भट्ट, स्कूली बच्चों की रंगोली प्रतियोगिता में नीरज सिंह, मोहित कठायत, दीपक जोशी पहले तीन स्थान पर रहे। ग्रुप डांस में जीआईसी चंपावत, माउंट कार्मल व ओकलैंड पब्लिक स्कूल लोहाघाट ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान अर्जित किया। आयोजकों को एसडीएम अनिल गर्ब्याल, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र गहतोड़ी आदि ने पुरस्कृत किया। ऐंपण, कराटे, जलेबी दौड़, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों का हुआ परीक्षण
चंपावत। चंपावत गोलज्यू महोत्सव में लगे स्वास्थ्य शिविर में सात सौ से अधिक लोगों का परीक्षण हुआ। लोगों को निशुल्क दवाएं भी दी गई। सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी के नेतृत्व में लगे शिविर में सीएमएस डॉ. आरके जोशी, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, डॉ. एचएस ऐरी सहित तमाम डॉक्टरों ने सहयोग किया।
आकर्षण का केंद्र रहा पौधालय का मॉडल
चंपावत। वन विभाग की ओर से लगाए स्टॉल में पौधालय का मॉडल खासा आकर्षण का केंद्र रहा। उप प्रभागीय वनाधिकारी एमएम भट्ट ने पौधालय की बीारीकियां बताई। विभागीय पौधालय में पेयजल स्रोत, मिट्टी, फूल, वनस्पति, विभिन्न प्रजातियों की जानकारी दी। इस मौके पर वन कर्मी हरीश जोशी, जगत, महेश आदि मौजूद थे।

चंपावत महोत्सव में लोक कला पेश करतीं महिला कलाकार।- फोटो : CHAMPAWAT