फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ???? ?? ??????? ??????? ??? ???? ???????

एनएच के निर्माण कार्यों में मिली खामियां

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
???? ?? ??????? ??????? ??? ???? ???????
लोहाघाट नगर से लेकर पंचेश्वर स्टेंड तक एनएच द्वारा किए कार्यों का एसडीएम रिंकू बिष्ट के नेतृत्व ? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। एनएच की ओर से लोहाघाट स्टेशन बाजार से पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड तक निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने और निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने के आरोप जांच में सही पाए गए हैं। जांच की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

जन प्रतिनिधियों एवं व्यापारियों ने एनएच की ओर से लोहाघाट में सड़क किनारे नाली निर्माण और अन्य कार्य अधूरे छोड़ने समेत निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायत की थी। इस पर डीएम ने एसडीएम के नेतृत्व में लोनिवि और आरडब्ल्यूडी के अभियंताओं की टीम को निर्माण कार्य की तकनीकी जांच के निर्देश दिए थे। टीम ने निर्माण कार्यों की जांच में कई खामियां पाई हैं।
विज्ञापन

एनएच के एई दिनेश रावल ने कहा कि अगर ठेकेदार ने कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया होगा तो उसका भुगतान रोका जाएगा। एसडीएम रिंकू बिष्ट का कहना है कि जांच के दौरान निर्माण कार्यों में खामियां मिली हैं जिसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जा रही है। जांच के दौरान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के साथ सभासद एवं व्यापारियों ने एनएच के अधिकारियों और ठेकेदार का घेराव किया। उन्होंने अधूरे नाली निर्माण और सड़क किनारे गुणवत्ता के साथ डामरीकरण करने की मांग उठाई। इस मौके पर सभासद भुवन बहादुर, दीपक नाथ गोस्वामी, सतीश खर्कवाल, विवेक ओली, जगदीश लाल साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed