फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Five thousand players will gather on World Olympic Day

Champawat News: विश्व ओलंपिक दिवस पर जुटेंगे पांच हजार खिलाड़ी

Mon, 05 Jun 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 05 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Five thousand players will gather on World Olympic Day
उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह ने साथ बैठक के बाद एकत्र स्टेडियम के खेल प्रशिक्षक। स
टनकपुर (चंपावत)। उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन ने इस बार 23 जून को विश्व ओलंपिक दिवस का मुख्य कार्यक्रम नगर के स्टेडियम में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इससे पूर्व 17 जून से विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी और 23 जून को सद्भावना दौड़ होगी। इसमें पांच हजार खिलाड़ियों को शामिल कराने का लक्ष्य रखा गया है। एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह ने सोमवार को आयोजन की तैयारी के लिए खेल विभाग के कर्मचारियों और प्रशिक्षकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

महासचिव डीके सिंह ने बताया कि खेल विभाग के सहयोग से ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से इस बार टनकपुर में विश्व ओलंपिक दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारी है। इसके तहत विश्व ओलंपिक दिवस से एक सप्ताह पूर्व से एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, वॉलीबाल, हैंडबाल, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें प्रदेश के हर वर्ग के खिलाड़ियों का प्रतिभाग कराया जाएगा। बैठक में स्टेडियम प्रभारी मुकेश चंद्र शर्मा, जिला ओलंपिक संघ के सचिव सुरेश कुमार, चंपा मटियानी, अवतार सिंह, ललित कुमार, रेखा पांडेय, आशा पांडेय, अविनाश कुमार, आरबी मल, इमरान अली, विजय रावत, तुलसी, मनीषा, जयंती, मनीषा जोशी, अमन जोशी, सुभाष पांडेय, पवनेश पाटनी, विकास जोशी, दीपक पचौली, सूरज पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed