फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Five quintal vegetables sold in two hours

दो घंटे में बिक गई पांच क्विंटल सब्जी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Five quintal vegetables sold in two hours
लोहाघाट के रामलीला मैदान में आयोजित किसान मंडी में सब्जियां खरीदते लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। रामलीला मैदान में सारथी संस्था की पहल पर आयोजित किसान ग्राहक मंडी में पांच क्विंटल स्थानीय सब्जी महज दो घंटे में बिक गई। मंडी में विभिन्न गांवों से किसान अपने जैविक उत्पादों को लेकर आए थे। रायनगर चौड़ी, फोर्ती, कोलीढेक, सुंई, धौनीशिलिंग आदि स्थानों से काश्तकार लौकी, शिमला मिर्च, तुरई, बैगन, नाशपाती, करेला, मूला, कद्दू, मक्का, गाबा आदि लेकर आए थे। काश्तकार गौरी देवी, पार्वती देवी, चंचला देवी, गीता राय, कमल राय, सोनू, पुष्पा देवी, रघुवर कलौनी, कैलाश चौबे, नंदाबल्लभ शर्मा, मयंक भट्ट आदि ने कहा कि मंडी की वजह से न केवल तुरंत ही उनके उत्पाद बिक रहे हैं, बल्कि उनका वाजिब दाम भी मिल रहा है। मंडी के आयोजक सुमित भट्ट का कहना था कि संस्था का प्रयास किसान और ग्राहक दोनों को लाभ पहुंचाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed