फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   five injured

अनियंत्रित कार ने मजदूरों और बच्चों को टक्कर मारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
five injured
बाराकोट के खोल्का में बेकाबू कार की टक्कर से घायल मजदूर व बच्चे। - फोटो : LOHAGHAT
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर बाराकोट खोल्का के पास एक अनियंत्रित कार ने सड़क पर कार्य कर रहे मजदूरों और उनके बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में ढाई साल की बच्ची समेत पांच लोगों लोहाघाट सीएचसी में भर्ती कराया गया। वाहन में सवार चार लोग भी मामूली रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

रविवार को पिथौरागढ़ से खटीमा की ओर जा रही कार (यूके 05-टीए 4077) एनएच के बाराकोट खोल्का के पास एकाएक अनियंत्रित हो गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने राजमार्ग पर दीवार निर्माण के कार्य में लगे मजदूरों को टक्कर मार दी जिससे कई मजदूर वाहन के नीचे आ गए। आसपास के लोग हादसे को देखकर सहायता के लिए आए।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की ओर जा रहे पप्पू वर्मा आदि की सहायता से घायल मजदूर जसवंत पंवार (27) पुत्र तानाजी पंवार, दुर्गा (11) पुत्री तासिम, अराजा (20) पुत्र राजा चौहान, कुंदन (तीन) पुत्र अनिल, प्रियंका (ढाई साल) पुत्री अनिल को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट भेजा गया। सभी घायल बाहराल (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह, फार्मासिस्ट मुकुल राय ने घायलों का उपचार किया। डॉक्टरों ने बताया कि घायलों को हल्की चोटें आई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में खटीमा जा रहे पिथौरागढ़ निवासी भीम सिंह (89), गजेंद्र सिंह(50), ज्योति (35) और निर्मला(50) को मामूली चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक के तेज रफ्तार वाहन से नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। एसओ नारायण सिंह ने बताया कि घटना की किसी भी पक्ष द्वारा थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।

बाराकाट खोल्का में मजदूरों को चोटिल करने के बाद क्षतिग्रस्त कार।

बाराकाट खोल्का में मजदूरों को चोटिल करने के बाद क्षतिग्रस्त कार।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed