{"_id":"649db8b4f8baace1e3025d04","slug":"five-day-devidhar-festival-begins-at-maa-bhagwati-temple-devidhar-champawat-news-c-8-1-178550-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खोल दे माता खोल भवानी धरम केवाड़...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खोल दे माता खोल भवानी धरम केवाड़...
Thu, 29 Jun 2023 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के देवीधार महोत्सव में शामिल छलिया नृतक दल।
लोहाघाट (चंपावत)। मां भगवती मंदिर देवीधार में पांच दिनी देवीधार महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया है। शुभारंभ पर छलिया नृतकों के साथ डैंसली से मंदिर तक भव्य झांकी निकाली गई जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।
देवीधार सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता में महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने किया। झांकी में कलीगांव, रायनगर चौड़ी और गोरखा नगर के श्रद्धालु शामिल हुए। झांकी को देवी मंदिर से हनुमान मंदिर, महाकाली, बिलवा मंदिर होते हुए मुख्य मंदिर लाया गया। झांकी के साथ चल रही महिलाएं खोल दे माता खोल भवानी धरम केवाड़... आदि गीत गाते हुए चल रही थीं।
अध्यक्ष ने बताया कि पांच दिनी महोत्सव के दौरान शैक्षिक, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तीन जुलाई को मुख्य मेले का आयोजन होगा जिसमें डैंसली, रायनगर चौड़ी और कलीगांव से मां भगवती के डोले मुख्य मंदिर में परिक्रमा करेंगे। वहां संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता, बलवंत देऊपा, शेखर गोरखा, प्रकाश राय, शिवराज बिष्ट, भैरव राय, सोनू बिष्ट, जितेंद्र राय, भूपेश राय, जगदीश राय आदि मौजूद रहे।