फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Five accused acquitted in tiger skin case

Champawat News: टाइगर की खाल के मामले में पांच आरोपी बरी

Mon, 05 Aug 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 05 Aug 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Five accused acquitted in tiger skin case
चम्पावत। जिला सत्र न्यायाधीश अनुज संगल ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत टाइगर की हड्डियों के साथ गिरफ्तार पांच आरोपियों को बरी कर दिया है। 14/10/2011 को शारदा रेंज के अंतर्गत वन कर्मियों को उत्तरी गुलियाना बीट की गश्त के दौरान कालोनिया नाले के पश्चिम ओर झाड़ी के बीच एक टाइगर की खाल बरामद की गई।
विज्ञापन

वन कर्मियों ने कब्जे में लेकर पशु चिकित्सको के पैनल ने 15 अक्तूबर 2011 को टाइगर के शव का पोस्टमार्टम किया गया। 17 अक्तूबर 2011 को वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने वन उत्तरी गुलियाना में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। इन्हें पकड़ा गया तो मोहम्मद हाशिम, मोहम्मद याकूब, अब्दुल करीम ने पूछताछ में नरेश, जवीर अली साथ होने का नाम बताया। इनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट टनकपुर की अदालत ने दोषी करार देते हुए तीन तीन वर्ष का सश्रम करावास, दस दस हजार जुर्माने की सजा सुनाई थी। चार वर्षों तक चली अपील का फैसला सुनाते हुए जिला और सत्र न्यायाधीश अनुज संगल ने पांचों अभियुक्तों की अपील स्वीकार की और न्यायिक मजिस्ट्रेट टनकपुर के फैसले को खारिज कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed