फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fish weight did not increase even after feeding one quintal of fodder

एक क्विंटल चारा खिलाने के बाद भी नहीं बढ़ा मछली का वजन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fish weight did not increase even after feeding one quintal of fodder
पड़ासौंसेरा का मत्स्य तालाब। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के बाराकोट ब्लॉक के पड़ासौंसेरा गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक मत्स्य पालक के तालाब में एक क्विंटल चारा खाने के बाद भी मछलियों का वजन नहीं बढ़ रहा है। मत्स्य पालक दीपक सिंह अधिकारी का कहना है कि मत्स्य विभाग के नरसिंहडांडा केंद्र से उन्होंने पांच माह पूर्व 2000 मछली के बीज खरीदे थे। एक क्विंटल चारा खिलाने के बाद भी मछलियों का वजन नहीं बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि तालाब में लगातार मछलियों की मौत हो रही है। उन्हें मछली के बीजों से नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनके पास 12 फीट गुणा 10 फीट के दो तालाब हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने मत्स्य विभाग से भी की है। उधर, जिला मत्स्य निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि विभाग मत्स्य पालकों को मछली के बीज उपलब्ध कराता है। नरसिंहडांडा में बीज तैयार कर मत्स्य पालकों को दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि एक स्क्वायर फीट में एक मछली का मानक है। कम जगह होने के कारण मत्स्य पालक की ओर से अधिक बीज डाले जाने तथा समय पर चारा न देने से मछली के वजन में वृद्धि नहीं होती है। मत्स्य विभाग समय-समय पर पशुपालकों को प्रशिक्षण देता है तथा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी मत्स्य पालकों को समय-समय पर जानकारी भी उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed