{"_id":"580657ed4f1c1b592c703a5c","slug":"fireworks-will-start-at-gandhi-maidan-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी मैदान में लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी मैदान में लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Tue, 18 Oct 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
गांधी मैदान में लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान किसी भी प्रकार की दुघर्टना से बचने के लिए एसडीएम ने आतिशबाजी की दुकानों को अलग स्थान पर लगाने एवं सफाई व्यवस्था को लेकर व्यापारियों और अधिकारियों की बैठक ली। एसडीएम अनिल कुमार चन्याल ने कहा कि बिना लाइसेंस के पटाखे बेचते मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि टनकपुर में गांधी मैदान एवं बनबसा में अलग से आतिशबाजी की दुकानें लगेंगी।
बैठक में कहा गया कि टनकपुर के गांधी मैदान में लगने वाली आतिशबाजी की दुकानों से नगर पालिका साढ़े तीन सौ रुपए प्रतिदिन शुल्क लेगी। उक्त शुल्क से नगर में साफ सफाई आदि कराई जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस और अग्निशमन विभाग की होगी।
पटाखा बाजार में आग की घटना से बचने के लिए अग्निशमन वाहन एवं कर्मी तैनात रहेंगे। एसडीएम ने दीपावली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, टनकपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव आर्य, महामंत्री प्रकाश मुरारी, खाद्य निरीक्षक योगिता तिवारी, प्रभारी ईओ नगर पालिका बसंत राज चंद, जेई लक्ष्मण बोरा, अग्नि शमन अधिकारी डीएस बिष्ट आदि मौजूद थे।