{"_id":"64d27aae41b52fba200b842c","slug":"fireman-became-god-for-bird-stuck-in-tree-tanakpur-news-c-243-1-tnp1001-475-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पेड़ में फंसे पक्षी के लिए भगवान बने अग्निश्मन कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पेड़ में फंसे पक्षी के लिए भगवान बने अग्निश्मन कर्मी
Tue, 08 Aug 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 08 Aug 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
पीपल के पेड़ में पतंग की डोर में फंसा पक्षी। स्रोत-पुलिस
टनकपुर (चंपावत)। नगर में पुरानी टंकी के पास पीपल के पेड़ में पतंग के धागे में फंसे पक्षी के लिए अग्निशमन कर्मी भगवान बनकर सामने आए। करीब 40 फीट ऊंचाई में फंसे इस पक्षी को अग्निशमन कर्मियों ने बमुश्किल निकाल कर उसकी जान बचाई। मंगलवार सुबह पुरानी पानी की टंकी पास एक पक्षी (धनेश) पीपल के विशालकाय पेड़ में उलझे पतंग की डोर में फंस गया।
पक्षी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने अग्निशमन कार्यालय में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन कर्मियों की टीम ने सीढ़ी और स्थानीय व्यक्ति की मदद से पेड़ में फंसे पक्षी को निकाल कर उसकी जान बचा ली। टीम में रामदरास, चालक चंद्रशेखर चंद, जगदीश सिंह, राजेंद्र सिंह, उमेश राना, नरेश कुमार, अशोक सिंह, राजू कुमार और रंजीत शामिल थे। संवाद