{"_id":"5fad7a5b8ebc3ec5f0431b7b","slug":"firecracker-market-set-up-in-goralchowd-field-champawat-news-hld403923898","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली को लेकर गोरलचौड़ मैदान में लगा पटाखा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली को लेकर गोरलचौड़ मैदान में लगा पटाखा बाजार
विज्ञापन
चंपावत के गोरलचौड़ में लगी पटाखे की दुकान में खरीद करते लोग।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। मुख्यालय में इस बार भी पटाखा बाजार गोरल चौड़ मैदान में लगाया गया। धनतेरस के पहले दिन हल्की भीड़ रही। इस बार लक्ष्मी बम, गणेश बम नाम से किसी भी तरह के पटाखे बाजार में नहीं दिखे। पटाखा व्यापारी पवन सिंह, भूपेंद्र नाथ, दीपक जोशी, महेंद्र चिराल आदि ने बताया कि दुकान में 25 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक के पटाखे बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार पिछली बार से बिक्री कम है। इसलिए वह लक्ष्मी पूजा के दिन बाजार में उछाल आने का इंतजार कर रहे हैं। इस बार मैदान में एक भी पुलिसकर्मी और अग्निशमन का वाहन नहीं दिखाई दिया।
खड़ी बाजार में बंद रखी गई वाहनों की आवाजाही
चंपावत। जिला मुख्यालय की खड़ी बाजार में दिवाली पर्व की चहल-पहल को देखते हुए पुलिस की ओर से वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई। पुलिस की ओर से बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही बंद रखी, केवल पैदल चलने वालों को प्रवेश दिया गया। संवाद
जवाहर पार्क में सजा आतिशबाजी का बाजार
लोहाघाट (चंपावत)। दीपावली पर्व शुरू होने और प्रशासन की ओर से पटाखा व्यापारियों को लाइसेंस जारी करने के लिए नगर के जवाहर पार्क में पटाखा बाजार शुरू हो गई है। इसके चलते पटाखा व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। बृहस्पतिवार को पटाखा बाजार में रौनक कम देखी गई। फायर ब्रिगेड के एफएसएसओ श्याम बहादुर थापा ने बताया कि लोहाघाट, चंपावत, बाराकोट, पुलहिंडोला, खेतीखान में कुल 36 पटाखा व्यापारियों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, जिन्हें सशर्त लाइसेंस दे दिए गए हैं, इनमें लोहाघाट के 13, चंपावत के 18, खेतीखान के तीन, बाराकोट, पुलहिंडोला एक-एक व्यापारियों को लाइसेंस जारी किए गए हैं। एफएसओ ने पटाखा बाजार का निरीक्षण कर पटाखा व्यापारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आग की घटनाओं से निपटने के लिए पटाखा व्यापारियों से दुकान के आगे बालू, पानी की बाल्टी, फायर एस्टींग्यूसर आदि सामग्री रखने के निर्देश दिए। संवाद