फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire covering the forests of Badola, Kimatoli and Dhoraja

ढकना बडोला, किमतोली और ढोरजा के वनों में लगी आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fire covering the forests of Badola, Kimatoli and Dhoraja
चंपावत के ढकना बडोला वन पंचायत में लगी वनाग्रि। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत/लोहाघाट। जिले में जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जंगलों में आग लगने से वन संपदा और वन्य जीवों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जिला मुख्यालय के ढकना बडोला वन पंचायत में देर रात में जंगल में भीषण आग लग गई। इससे एक हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन जलकर खाक हो गया। देर रात ग्रामीणों ने वन विभाग को आग लगने की सूचना दी जिस पर वन विभाग की टीम ने वन दरोगा चतुर सिंह के नेतृत्व में देर रात 11 बजे तक आग पर काबू पा लिया। वन विभाग की टीम में फायर वॉचर लक्ष्मण राम, प्रकाश, दिनेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, लोहाघाट में जयंती भवन समीप के जंगल में लगी आग तेजी से आबादी की ओर बढ़ने लगी। आबादी की ओर आग को बढ़ता देख लोगों में दहशत फैल गई। लोगों की सूचना पर मौके में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर कर्मियों ने फायर लाइन काटने के साथ आपात वाहन के जरिये आग में पानी डालकर उसे शांत किया गया। इधर चौमेल बैंड किमतोली रोड के जंगल और ढोरजा के जंगल धू - धू कर जल रहे हैं। तीनों ही स्थानों में करीब तीन हेक्टेयर से अधिक वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। फायर कर्मियों, वन कर्मियों की ओर से लगातार जंगल में लगी आग की घटनाओं पर काबू किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऊंची पहाड़ियों और चट्टानों में लगी आग बुझाने में फायर कर्मियों को जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। आग की घटनाओं को रोकने में प्रभारी एफएसओ मोहन सिंह थापा, एलएफएम बालमुकुंद राणा, सुनील जोशी, भैरव सिंह, महेश जोशी, राजेंद्र खर्कवाल, सलामत जान, राजेेंद्र जोशी, प्रमोद कुमार, पंकज फर्त्याल, भूपेंद्र बिष्ट, भरत बोहरा, कुंदन गिरि, दया राम, अनवर, चंचल सिंह, लक्ष्मण सामंत, गोविंद पनेरू आदि फायर कर्मी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed