फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fire. broke. two houses. Nauliagaon. Pati. morning.

Champawat News: पाटी के नौलियागांव में तड़के दो मकानों में लगी आग

Thu, 08 Aug 2024 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 08 Aug 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Fire. broke. two houses. Nauliagaon. Pati. morning.
पाटी के नौलियागांव में मकान में लगी आग। संवाद
पड़ोसियों की सतर्कता से बची परिवार और घर में बंधे पशुओं की जान
विज्ञापन

आग की लपटों से जेवर, खाद्य सामग्री और जरूरी सामान जलकर नष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के दूरस्थ गांव गौलडांडा ग्राम पंचायत के नौलियागांव तोक में दो मकानों में बुधवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। गनीमत ये रही कि घर में सो रहे परिजनों को पड़ोसियों ने शोर मचाकर बाहर निकाला। साथ ही घर में बंधे पशुओं को भी बचाया। आग से घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण कोई शॉर्टसर्किट तो कोई घर के पीछे खोखे में जल रही आग बता रहा है।
गौलडांडा के प्रधान प्रतिनिधि कैलाश सिंह गैड़ा ने बताया कि नौलियागांव में जगत सिंह चिलवाल और हरुली देवी के मकान में अचानक बुधवार सुबह तीन बजे भीषण आग लग गई। इसी समय पड़ोसी जाग गए और उन्होंने आग की लपटों को देखा तो घर में सो रहे परिवार के सदस्यों को जगाकर बाहर निकाला। इसके बाद घर में बंधे पशुओं को भी बचाया।
विज्ञापन

पड़ोसियों की सतर्कता के चलते कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि मकान में रखे जेवर, राशन आदि लाखों का सामान नष्ट हो गया है। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाने वालों में जगत सिंह, दीपक नौलिया, केशर नौलिया, दुर्गा सिंह, राम सिंह, गंगा सिंह आदि शामिल रहे।
पाटी के रजिस्ट्रार कानूनगो मनोज गहतोड़ी ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को राहत सामग्री के साथ मौके पर भेजा है। नुकसान का सर्वे कर पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलया जाएगा।

धुएं से बेहोश हो गए थे चार लोग, गांव वालों ने बचाया
ग्रामीण बोले- आग लगने के कारणों का पता नहीं

पाटी। नौलियागांव में दो मकानों में लगी आग के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण राम सिंह ने बताया कि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि बारिश और कोहरे के बीच नारायण सिंह और दुर्गा सिंह ने करीब साढ़े चार बजे घर में धुंआ और आग की लपटें देखीं। उन्होंने बताया एक मकान में जगत सिंह, केशरी देवी, लक्ष्मण सिंह, जयंती बेहोश पड़े थे। उन्होंने शोर मचाकर गांव के लोगों को एकत्र किया। तब जाकर घर के अंदर फंसे लोगों को बचाया गया। बताया कि पीड़ित परिवार के लोग धुएं से बेहोश हो गए थे। जबकि हरूली देवी का मकान पूरी तरह जल चुका था। वह घर पर नहीं थी। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में चार घंटे करीब लगे। संवाद

07सीपीटी02 पी- पाटी के नौलियागांव में मकान में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed