{"_id":"59fc9ea54f1c1b8e698b9228","slug":"fire-again-in-the-litter-pile-breathing-difficult","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े के ढेर में फिर से लगी आग, सांस लेना हुआ मुश्किल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े के ढेर में फिर से लगी आग, सांस लेना हुआ मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में सर्किट हाउस के पास कूड़े के ढेर में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका के अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड में शुक्रवार की सुबह एक बार फिर से आग सुलगने से लोगों को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। ललुवापानी रोड में सर्किट हाउस के समीप अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड में अक्सर अराजक तत्वों की ओर से कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है।
जिससे कूड़ा करकट और पालीथिन का धुआं जिला मुख्यालय के वातावरण में घुल जाता है और लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ता है। कूड़े में आग लगाने के विरोध में पूर्व में सेलाखोला के नागरिकों और व्यापारियों की ओर से नगरपालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी का घेराव कर विरोध जताया जा चुका है। लेकिन कूड़े में आग लगने की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार का कहना है कि कूड़े के ढेर में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कूड़े के ढेर में बार बार आग लगाने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है।