फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Final of Cricket in Champawat

गोरल क्रिकेट क्लब बना सीनियर क्रिकेट लीग का विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Final of Cricket in Champawat
पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के साथ चंपावत जिला स्तरीय सीनियर क्रिकेट लीग के विजेता गोरल क्रिकेट ? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला स्तरीय सीनियर क्रिकेट लीग में गोरल क्रिकेट क्लब ने फ्यूचर क्रिकेट क्लब को 46 रनों से हरा लीग पर कब्जा जमाया। पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन

गोरल क्रिकेट क्लब ने यासिर खान की 20 रन की मदद से पहले बल्लेबाजी कर 158 रन बनाए। सिद्धार्थ गुप्ता ने तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी फ्यूचर क्रिकेट क्लब की टीम 112 रनों पर सिमट गई। कुशाग्र और यश ने 20-20 रन बनाए। अंपायरिंग राहुल बोहरा, भगवान बोरा, स्कोरिंग अनुज जोशी ने की। सोनू अधिकारी, विजय रावत ने तीन-तीन विकेट लिए। सोनू अधिकारी मैच के और सिद्धार्थ गुप्ता प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। राजेंद्र गहतोड़ी ने संचालन किया। समापन कार्यक्रम में मुकेश कलखुड़िया, मुकेश महराना, केसी जोशी, मोहन अधिकारी, मदन गहतोड़ी, देवीलाल साह के अलावा आयोजक नीरज वर्मा, सौरभ साह, कुलदीप वर्मा, हेमंत वर्मा, सनी वर्मा, कैलाश भट्ट, धीरज जोशी, बीके सिंह, तनुजा वर्मा, सुनीता थापा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed