फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fierce fire in the forest of Punethi Van Panchayat

पुनेठी वन पंचायत के जंगल में लगी भीषण आग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fierce fire in the forest of Punethi Van Panchayat
चंपावत के पुनेठी वन पंचायत में लगी आग को बुझाती अग्निशमन की टीम। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला मुख्यालय से लगे पुनेठी वन पंचायत में बृहस्पतिवार को दोपहर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से आधा हेक्टेयर क्षेत्रफल में वन संपदा जल गई। वन विभाग को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

वन विभाग के दरोगा चतुर सिंह ने बताया कि आज दोपहर में पूल्ड आवास के पीछे और पुनेठी वन पंचायत में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने देर शाम तक आग पर काबू पा लिया। (संवाद)
विज्ञापन

शारदा रेंज के कमल गार्डन में लगी आग
टनकपुर (चंपावत)। शारदा रेंज के कमल गार्डन जंगल में अचानक आग लग गई। इससे पहले की आग विकराल रूप लेती अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब ग्यारह बजे शारदा बैराज के समीप शारदा टापू संख्या 14 के कमल गार्डन जंगल में अचानक आग धधक उठी। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी प्रकाश चंद्र पांडेय की अगुवाई में फायर दल मौके पर पहुंच गया। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन दल में कश्मीर सिंह, अर्जुन सिंह राणा, जसवंत सिंह राणा, अमरदीप सिंह राणा, कश्मीर सिंह राणा, मुकेश कुमार, हरविंदर सिंह, अजय मटियाल, रवि सिंह शामिल थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed