{"_id":"675dc6451675b4864a03ff89","slug":"fear-of-vehicles-slipping-in-frost-affected-areas-champawat-news-c-229-1-shld1019-117007-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पालाग्रस्त क्षेत्रों में वाहनों के रपटने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पालाग्रस्त क्षेत्रों में वाहनों के रपटने का डर
Sat, 14 Dec 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद सुबह भारी मात्रा में पाला गिर रहा है। सड़कों पर गिरने वाले पाले के चलते दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने लोहाघाट-चौमेल मार्ग पर चूने और नमक का छिड़काव करने की मांग उठाई है।
चामी के निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह महर, अजय बिष्ट, शिव दत्त जोशी, कुलदीप फत्र्याल, नवीन पाठक, संजय पाठक आदि ने बताया कि लोहाघाट-चौमेल मार्ग पर एक सप्ताह से भारी पाला गिर रहा है। बताया कि घने जंगल होने के चलते धरमघर और शंखपाल के बीच धूप न आने के चलते यहां पाले की मोटी परत जमा हो रही है, जो दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। इधर लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि पालाग्रस्त सड़कों पर चूने और नमक का छिड़काव किया जा रहा है। लोहाघाट-चौमेल मोटर मार्ग पर भी छिड़काव करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
--
चौमेल मोटर मार्ग में भारी मात्रा में पाला गिर रहा है, लेकिन लोनिवि ने पाले से वाहनों के बचाव के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। लोनिवि को मोटर मार्ग पर जल्द चूना और नमक का छिड़काव करना चाहिए। - प्रकाश सिंह महर, निवर्तमान ग्राम प्रधान, चामी
विज्ञापन
--
चौमेल मोटर मार्ग पर प्रतिदिन सैकडों वाहन चालक आवाजाही करते हैं। क्षेत्र में ठंड बढ़ने के साथ पाला भी भारी मात्रा में गिर रहा है। पाले में रपटकर वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। वाहनों की सुरक्षा को लेकर लोनिवि को जल्द से जल्द मोटर मार्ग में चूना नमक का छिडकाव करना चाहिए। - अजय बिष्ट, ग्रामीण