फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Fear of leopard, cage installed in Sui area

Champawat News: तेंदुए की दहशत, सुंई क्षेत्र में लगाया पिंजरा

Tue, 19 Dec 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 19 Dec 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Fear of leopard, cage installed in Sui area
तेंदुआ ग्रस्त लोहाघाट के सुंई क्षेत्र में लगाया गया पिंजरा। संवाद
चंपावत। तेंदुए की दहशत से लोहाघाट क्षेत्र के लोगों को निजात दिलाने के लिए वन विभाग ने मंगलवार को सुंई क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया है। वन्यजीव प्रतिपालक डॉ. धनंजय मोहन की ओर से सोमवार को अनुमति मिलने के बाद वन विभाग ने तेजी दिखाते हुए ये कदम उठाया है। इसके साथ ही क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


लोहाघाट के सुंई, पाटन, गलचौड़ा सहित कई क्षेत्रों में तेंदुए की दहशत बनी हुई है। तेंदुआ यहां एक माह में चार लोगों पर हमला कर चुका है। साथ ही दो दिन पहले ही पाटन में एक पैरापिट पर बैठा तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ था। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत और बढ़ गई है।
विज्ञापन

शाम के बाद लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। साथ ही छात्र-छात्राओं को भी समूह में स्कूल भेजा जा रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी आरसी कांडपाल ने बताया कि वन्यजीव प्रतिपालक की अनुमति के बाद मंगलवार को सुंई क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया है। इसके अलावा कैमरे लगाने के साथ ही क्षेत्र में वन कर्मियों की गश्त को भी बढ़ाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
तेंदुए के भय से स्कूल जाने में कतरा रहे हैं छात्र
खरही, भिंगराड़ा क्षेत्र में दिन दहाड़े मानव बस्तियों में तेंदुआ दिखने से दहशत, पिंजरा लगाने की मांग
चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड के खरही, भिंगराड़ा क्षेत्र में तेंदुए के भय से छात्र-छात्राएं स्कूल जाने में कतरा रहे हैं। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इन दिनों तेंदुए की दहशत बनी है। दिनदहाड़े तेंदुए के मानव बस्तियों में दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में है।

तेंदुए की ओर से अब तक कई मवेशियों को भी मौत के घाट उतारा जा चुका है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग उठाई है। ग्रामीण प्रकाश सिंह, घनश्याम भट्ट, शिवराज सिंह, दीवान सिंह, महेश चंद्र, रुद्र सिंह, पुष्कर सिंह, केदार सिंह, जगदीश सिंह आदि का कहना है कि खरही, भिंगराड़ा, गड्यूड़ा, चल्थिया, चौड़ा मेहता आदि इलाकों में तेंदुए के कारण लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है। क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए स्कूल तक तीन से चार किलोमीटर की दूरी जंगल के रास्ते पैदल तय करनी होती है। जिस कारण अधिकांश छात्रा स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed