पाटी (चंपावत)। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी मुखर है। आप नेता राजेश बिष्ट और प्रताप सिंह बिष्ट का शनिवार को दूसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। देवीधुरा राजकीय डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा और कुमाऊं विश्वविद्यालय के महासचिव चेतन चम्याल सहित कई जन प्रतिनिधियों ने आंदोलन को समर्थन दिया।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि पाटी क्षेत्र में न केवल विकास से दूर है, बल्कि प्रशासनिक रूप से भी अनदेखी हो रही है। पाटी क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पदों पर तैनाती करने, इनमें अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने, पाटी और देवीधुरा डिग्री कॉलेज में प्राचार्य और शिक्षकों के खाली पदों को भरने और नए विषयों की मंजूरी, विज्ञान और वाणिज्य संकाय खोलने, पाटी में एसडीएम और तहसीलदार की तैनाती की मांग को लेकर अनशन पर है। पार्टी ने इन समस्याओं के समाधान को ठोस कार्रवाई नहीं होने तक अनशन जारी रखने का एलान किया।