फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Farming in Champawat

नौकरी गई, अब खेतों में हाथ आजमा रहे दुर्गा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farming in Champawat
लंबी लौकी के साथ पल्सों गांव के दुर्गादत्त भट्ट। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। बेरोजगार हो चुका पल्सो-मौराड़ी गांव निवासी एक युवक अब खेती-किसानी में हाथ आजमा रहा है। नौकरी गंवाने पर हिम्मत हारने के बजाय इस युवा ने सब्जी उत्पादन में भविष्य की राह चुनी है। उन्होंने अपने खेत में करीब साढ़े तीन फीट लंबी लौकी उगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीण दुर्गादत्त भट्ट लंबे समय तक बीएसएनएल में संविदा कर्मी रहे। अक्तूबर 2019 में बीएसएनएल ने अन्य कर्मियों के साथ उन्हें भी नौकरी से हटा दिया। तबसे बेरोजगार दुर्गादत्त खेती में हाथ आजमा रहे हैं। इन दिनों वह लौकी, कद्दू, ककड़ी, अदरक की खेती कर रहे हैं। उनके खेतों में साढ़े तीन फीट से अधिक लंबी लौकी लगी है। जिला उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में खाद और देखरेख से अधिक फसल पाई जा सकती है।
विज्ञापन

चार घंटे में बिकी पांच क्विंटल सब्जी-फल
लोहाघाट (चंपावत)। सारथी संस्था की पहल पर रामलीला मैदान में 14वीं किसान ग्राहक मंडी लगी। मंडी में करीब पांच क्विंटल जैविक सब्जी महज चार घंटे में बिक गई। संस्था के अध्यक्ष सुमित भट्ट के निर्देशन में लगी किसान मंडी में फोर्ती, सुंई, कोलीढेक, रायनगर चौड़ी, धौनीशिलिंग आदि गांवों से किसान कद्दू, हरा प्याज, मेथी, पालक, राई, करेला, मीठा करेला, लौकी, अदरक, गाबे, ककड़ी आदि लाए हुए थे। किसान पार्वती देवी, कमल राय, कैलाश चौबे, देवी दत्त जोशी, ललित राय, अनुज राय, सौरभ राय आदि का कहना था कि मंडी लगने के बाद उन्हें उनके अपने उत्पादों की बिक्री के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है। ग्राहकों को ताजी सब्जी बाजार से कम कीमत पर मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed