फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Farming in Champawat

ढाई माह में लहलहा गए अदरक के खेत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Farming in Champawat
सूखीढांग क्षेत्र में लहलहाए अदरक के खेत। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कोरोना के चलते आई आफत को अवसर में बदलने के विचार को यहां अमली जामा पहनाया गया है। लॉकडाउन में जब उद्यम और खेती पर मार थी, तो ऐसे में सूखीढांग क्षेत्र ने नई राह दिखाई है। यहां पहली बार अप्रैल में 200 नाली खाली पड़ी जमीन पर अदरक की खेती की। करीब ढाई महीने में ये खेत लहलहाने लगे हैं।
विज्ञापन

जिला सहायक निबंधक (एआर) सुरेंद्र पाल ने बताया कि राज्य समेकित योजना के तहत धूरा की बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति की ओर से सूखीढांग क्षेत्र में 200 नाली जमीन पर शुरू की गई अदरक की खेती की शानदार ग्रोथ हुई है। सहकारी समिति के अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी ने बताया कि लीज पर ली गई इस जमीन की जुताई करने के बाद लॉकडाउन में 50 क्विंटल बीज की बुआई की गई थी। बंजर, खाली पड़ी यह जमीन किसानों की मेहनत से लहलहा उठी है। समिति के सचिव दीनानाथ वर्मा का कहना है कि उत्पादित होने वाली इस जैविक अदरक का उपयोग मुख्य रूप से बीज के रूप में किया जाएगा। विभाग ने गैड़ाख्याली में भी 200 नाली में अदरक की खेती की है।
विज्ञापन

475 हेक्टेयर क्षेत्र में होती है अदरक की खेेती
चंपावत जिले में अदरक के लिए अनुकूल हालात होने के बावजूद खेती बहुत अधिक रकबे में नहीं होती है। जिले में बमुश्किल 475 हेक्टेयर क्षेत्र में अदरक की खेती होती है। इसमें 3848 मीट्रिक टन की पैदावार होती है। जिला उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा का कहना है कि अदरक की आसानी से अच्छी कीमत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed