फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Farmers furious over getting less insurance amount to farmers

किसानों को कम बीमा राशि मिलने पर भड़के

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Farmers furious over getting less insurance amount to farmers
चंपावत। पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना से प्रीमियम की राशि से भी कम रकम की क्षतिपूर्ति मिलने से किसान और सहकारी समिति के प्रतिनिधि भड़क गए हैं। समिति के अध्यक्ष और संचालकों ने बृहस्पतिवार को बीमा कंपनी के प्रतिनिधि को सहकारिता समिति के कार्यालय तलब कर उनसे बीमा का पूरा ब्योरा देने की मांग की है।
विज्ञापन

कहा कि नुकसान होने पर बीमा के रूप में किसानों की मिली रकम बेहद कम है और इससे उनके नुकसान की पूर्ति होना तो दूर, प्रीमियम की राशि की भरपाई ही नहीं होती है।
विज्ञापन

पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत पांच (फ्रेंचबीन, मिर्च, आलू, टमाटर और अदरक) फसलों का बीमा कराया जाता है। इसके तहत पिछले साल चंपावत क्षेत्र की समितियों से जुड़े 986 काश्तकारों ने बीमा की प्रीमियम के लिए 21.53 लाख रुपये दिए, लेकिन उन्हें नुकसान की भरपाई के तौर पर महज 14.26 लाख का भुगतान हुआ। चंपावत समिति के अध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी, धूरा के महेश चौड़ाकोटी, कोट अमोड़ी के ईश्वरी दत्त भट्ट, अंबादत्त फुलारा, मथुरादत्त जोशी, हरीश जोशी आदि ने कहा कि मौसम की गड़बड़ी से हुए भारी नुकसान के बावजूद नाम मात्र की राशि देकर उनके साथ छलावा किया गया है। इंसाफ नहीं मिला, तो अदालत का दरवाजा खटखटाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बीमा कंपनी के प्रतिनिधि संजय चौधरी का कहना है कि नुकसान के आधार पर बीमा राशि का भुगतान किया गया है। नुकसान का आकलन स्वचालित मौसम स्टेशन की रिपोर्ट से होता है। फिर भी प्रतिनिधियों को कोई आपत्ति है, तो उन्हें पूरा ब्योरा देकर संतुष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed