फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Farmers facing problems

ज्ञानखेड़ा के सिंचाई गूल की टी खराब, किसान परेशान

Sat, 01 Jun 2019 10:57 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत) Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Sat, 01 Jun 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers facing problems
ज्ञानखेड़ा में सिंचाई गूल की क्षतिग्रस्त टी। - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानखेड़ा के सिंचाई गूल की टी एक माह से खराब पड़ी है और किसान सिंचाई को लेकर चिंतित हैं, लेकिन नलकूप विभाग को किसानों की चिंता से कोई सरोकार नहीं है। कई बार खराब टी बनाने का आग्रह कर चुके किसानों ने अब सोमवार को नलकूप विभाग कार्यालय के घेराव का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


  ग्राम प्रधान नीतू गोस्वामी, बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी ने बताया कि ज्ञानखेड़ा नलकूप संख्या टीजी 133 के सिंचाई गूल की टी पिछले एक माह से खराब पड़ी है, जिससे जरूरतमंद किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। नलकूप से आ रहा पानी खराब टी से निकल कर अन्यत्र फैल रहा है, जिससे लोगों को क्षति पहुंच रही है। पिछले दिनों इसी टी से निकल कर फैले पानी से दीपा देवी नामक महिला के मकान की सुरक्षा दीवार ढह चुकी है। इसे लेकर एसडीएम को भी ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


सतीश चंद, सुभाष चंद, वीरेंद्र चंद, दीपक चंद, महेश चंद, हीरा चंद, अंबा दत्त पंत, नवीन चंद आदि किसानों का कहना है कि धान की फसल की रोपाई के लिए बीच बोने का समय आ गया है। ऐसे में सिंचाई गूल की खराब टी नहीं बनाई गई तो कई किसानों को सिंचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा और धान का बीज बोने में विलंब से किसानों को नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान नीतू और बीडीसी सदस्य सेठी ने कहा है कि सिंचाई गूल की खराब टी ठीक नहीं की गई तो वे किसानों को साथ लेकर नलकूप कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। उधर, नलकूप खंड टनकपुर के जेई जितेंद्र कुमार का कहना है कि विभाग के पास सिंचाई गूल की टी नहीं है। ये कंपनी से थोक में मंगाई जाती है और इसके लिए विभाग के पास अभी बजट नहीं है। बजट मिलते ही नई टी मंगाकर सिंचाई व्यवस्था को ठीक करा दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed