फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Farmers demonstrated against the government

किसानों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated against the government
लोहाघाट में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई की बैठक में जंगली जानवरों से फसलों को सुरक्षा दिलाने सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। किसानों ने उनकी समस्याओं पर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाने पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले के चारों ब्लॉकों की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में शुक्रवार को दीवान मनराल की अध्यक्षता और राजेंद्र पुनेठा के संचालन में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष मदन पुजारी ने कहा कि सरकार से जंगली जानवरों से फसलों को सुरक्षा दिलाने, किसानों के लिए मंडी की व्यवस्था करने, संबंधित विभागों की ओर से दूरस्थ क्षेत्र के किसानों की समस्याएं सुनने, फसलों में होने वाली बीमारियों की रोकथाम करने, कृषि ऋण माफ करने आदि मांगें लंबे समय से उठाई जा रही हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इस दौरान जिले के चारों ब्लॉकों की कार्यकारिणी का गठन करते हुए लोहाघाट ब्लॉक के लिए नवीन बोहरा, बाराकोट ब्लॉक के लिए हरीश तिवारी, पाटी के लिए हरीश भट्ट और चंपावत ब्लॉक के लिए कैलाश महर को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर मोहन बगौली, केशव दत्त चौबे, ऊर्वा दत्त चौबे, दयाकिशन चौबे, ललित खर्कवाल, देवकी नंदन, गणेश दत्त चौबे, दीवान सिंह मनराल, उमा शंकर बिष्ट, भुवन भट्ट, अर्जुन सिंह, राम नाथ, हरीश शर्मा, गणेश गिरी, खीम नाथ, राजकिशोर साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed